{"_id":"659854904d8dc7752f00afa8","slug":"pantoon-bridge-damaged-traffic-closed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-6992-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पैंटून पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पैंटून पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। गंगा नदी के महमदगंज मड़ैयन घाट पर हाल में ही बनाया गया पैंटून पुल ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से गुरुवार रात को क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे हरदोई मार्ग पर आवागमन रुक गया। अब एक जोड़ी पैंटून और लगाने के बाद ही पुल सही हो पाएगा।
कस्बे के सामने करीब दो किलोमीटर की दूरी पर गंगा का महमदगंज मड़ैयन घाट है। 19 दिसंबर को घाट पर पैंटून पुल चालू हुआ था। इससे गंगापार क्षेत्र के गांवों के साथ ही हरदोई तक के लिए आवागमन शुरू हो गया था। गुरुवार रात करीब 9 बजे कमालगंज की ओर से ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली गंगापार के तेरा अकबरपुर भुड़िया के लिए जा रही थी। पुल पर चढ़ते ही ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पानी में गिर गई। इसके बाद तीन ट्रैक्टरों से रस्सी बांधकर पानी से ट्राॅली व ट्रैक्टर को खींचा गया। इससे पुल की अड्डी (संपर्क मार्ग) व अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद से दोनों ओर का आवागमन बंद हो गया। ग्रामीण सूरजपाल ने बताया कि 10 जोड़ी पैंटून से पुल बनाया गया था। अब 11 जोड़ी पैंटून लगाने पड़ेंगे।
नाव चलाने वालों की चांदी, 30 रुपये प्रति सवारी वसूली
पुल क्षतिग्रस्त होने से नाव चलाने वालों की चांदी हो गई। उन्होंने 30 रुपये सवारी के हिसाब से वसूली कर लोगों को गंगा पार कराई। रास्ता बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।