फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Panchayat elections: 48 lakh ballot papers reached in the district

पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर, 48 लाख बैलेट पेपर पहुंचे

Fri, 04 Dec 2020 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 48 lakh ballot papers reached in the district
कलक्ट्रेट में ट्रक से उतारे जा रहे बैलेट पेपर। - फोटो : FARRUKHABAD
पंचायत चुनाव : जिले में पहुंचे 48 लाख बैलेट पेपर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। मतदान के लिए शुक्रवार को दिल्ली से बैलेट पेपर जिला मुख्यालय पहुंच गए। 139 बाक्स में 48 लाख 40 हजार बैलेट पेपर ट्रक से उतरवाकर कलक्ट्रेट स्थित स्ट्रांगरूम में रखवाए गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, जो इस माह के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इस बीच ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा। इससे ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त होना तय माना जा रहा है। अब छह माह के अंदर चुनाव कराए जाने हैं। हालांकि इस बीच यूपी बोर्ड परीक्षाओं का भी समय आ जाएगा।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि यदि परीक्षाएं अप्रैल में कराई जाती हैं तो पंचायत चुनाव फरवरी से मार्च के बीच हो सकते हैं। प्रभारी मतपत्र व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी डॉ.राजेश त्रिपाठी, सहायक प्रभारी मतपत्र टीम के साथ दिल्ली से पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र लेकर शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक से लाए गए मतपत्र कानूनगो राधारमण दीक्षित, वरिष्ठ सहायक जियाउल हुसैन की मौजूदगी में कलक्ट्रेट परिसर में उतरवाए गए। सहायक प्रभारी मतपत्र रामकिशोर सिंह ने बताया कि 139 बाक्स से 48 लाख 40 हजार मतपत्र आए हैं। जिन्हें कलक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed