फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   panchayat chunav

नवाबगंज में दो और मोहम्मदाबाद में पांच पर्चे खारिज

Thu, 15 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 15 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav

नवाबगंज। बीडीसी सदस्य सीटों से नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों में नवाबगंज क्षेत्र के दो और मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। नवाबगंज में एक सपा नेता के पुत्र का एआरओ से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर वहां मौजूद अधिकारियों ने विवाद को शांत कराया। वहीं जिला पंचायत सदस्य के सभी पर्चे वैध पाए गए।

विज्ञापन


नवाबगंज के रहने वाले गिनेश वर्मा ने वार्ड संख्या 31 से बीडीसी सदस्य पद के चुनाव के पर्चा भरा था और आकाश ने वार्ड संख्या 35 से पर्चा दाखिल किया था। इन दोनों प्रत्याशियों के पर्चों की  जांच में आयु कम निकली। इस कारण आरओ डीआईओएस भगवत पटेल ने दोनों के पर्चे खारिज कर दिए।
विज्ञापन


वहीं, एक सपा नेता के पुत्र ने एक अन्य प्रत्याशी के प्रस्ताव के नामांकन पत्र में फर्जी हस्ताक्षर होने का आरोप लगाते हुए एआरओ जितेंद्र बहादुर को आपत्ति दी। आपत्ति न लेने पर सपा नेता के पुत्र और एआरओ के बीच विवाद होने लगा। मामला बिगड़ता देख वहां मौजूद अफसरों ने विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोहम्मदाबाद ब्लाक के आरओ एमएम हसन ने बताया कि जांच के दौरान पांच बीडीसी सदस्य प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य के सभी पर्चे जांच में सही पाए गए। मोहम्मदाबाद विकास खंड से 102 और नवाबगंज विकास खंड में 84 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed