फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   panchayat chunav

12 को होगा दो प्रधान व 2028 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान

Thu, 03 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त रह गए प्रधान के दो व ग्राम पंचायत सदस्यों के 2028 पदों पर चुनाव के लिए 12 जून को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए ब्लाक कार्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री गुरुवार से शुरू कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 29 अप्रैल को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के बाद ब्लाक मोहम्मदाबाद व नवाबगंज में एक-एक प्रधान की मृत्यु हो जाने से दो पद रिक्त हो गए थे। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 2028 पद रिक्त होने से जिले की 213 ग्राम पंचायतें गठित नहीं हुई हैं। इससे इन ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ नहीं ले सके। अब इन रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। निर्वाचन संबंधी कार्य ब्लाक कार्यालयों में किए जाएंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को सुबह 8 बजे से नामांकनपत्र दाखिल होंगे। शाम को इनकी जांच की जाएगी। सात जून को सुबह 8 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिह्न वितरित होंगे। 12 जून सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 14 जून को ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना के साथ परिणाम घोषित होंगे। जिलाधिकारी ने तीन जून से ब्लाक कार्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लाक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत रैसेपुर व नवाबगंज की ग्राम पंचायत अमरापुर मकोड़ा में प्रधान पद रिक्त है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के ब्लाक बढ़पुर में 187, कमालगंज में 381, कायमगंज में 372, मोहम्मदाबाद में 298, राजेपुर में 188, नवाबगंज में 231 व शमसाबाद में 371 पद रिक्त हैं। प्रधान के दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 2028 सहित कुल 2030 पदों पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज। पंचायत चुनाव के दौरान 118 ग्राम पंचायतों के 1454 सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन 381 पदों के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था। जबकि निर्विरोध व मतदान के द्वारा 1073 सदस्य पद पर निर्वाचन हो गया था। रिक्त पदों के चलते 32 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद का दो-तिहाई कोरम भी पूरा नहीं हो पाया था। जिससे इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ भी नहीं दिलाई गई थी। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री गुरुवार से ब्लाक कार्यालय में शुरू होगी। जिन ग्राम पंचायतों में सदस्य के सभी पद खाली हैं। उनमें रामपुर माझगांव, ऊगरपुर सुलतानपट्टी, ईशेपुर, दुर्गुपुर, न्यामतपुर ठाकुरान, बझेरा मालिकपट्टी, माडल शंकरपुर, रायपुर, महरूपुर खार शामिल हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed