फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pallavi won in singles and Divyanshi-Pallavi won in doubles.

Farrukhabad News: एकल में पल्लवी व युगल में दिव्यांशी-पल्लवी ने मारी बाजी

Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pallavi won in singles and Divyanshi-Pallavi won in doubles.
फर्रुखाबाद। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश की। एकल बैडमिंटन में पल्लवी ने दिव्यांशी और युगल में दिव्यांशी व पल्लवी ने सुचेता-ज्योति को हराकर जीत हासिल की। बालक वर्ग में जिगर कुमार ने आदर्श को 15-1 से करारी शिकस्त दी। युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिगर-आदर्श की जोड़ी ने अरुण-सत्यम की जोड़ी को 21-18 से हराया। निर्णायक की भूमिका मोहनलाल अग्रवाल ने निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बढ़पुर पुष्पेंद्र यादव, जीतू, कुलदीप यादव, संजीव कटियार, अनुराग कुमार, ज्योति कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------

राज्य कला प्रतियोगिता में शिक्षक दीपा ने मारी बाजी

फर्रुखाबाद। ब्लॉक शमसाबाद क्षेत्र स्थित संविलियन विद्यालय मिल्क सुल्तान की शिक्षक दीपा शुक्ला ने 21 से 25 अक्टूबर तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में आयोजित पंचम राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। बीते दिनों इसका रिजल्ट घोषित किया गया। दीपा शुक्ला का चयन विजेता के रूप में किया गया। दीपा शुक्ला कहती हैं कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होना उनके लिए गर्व की बात है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed