फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Oxygen plant closed, being purchased from the market

Farrukhabad News: ऑक्सीजन प्लांट बंद, बाजार से खरीदी जा रही

Mon, 22 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant closed, being purchased from the market
फर्रुखाबाद। शासन ने हर मरीज को बेड पर ही ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर लोहिया अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगवाए। मगर करीब एक साल से दोनों बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

संचालन की व्यवस्था न होने से अस्पताल प्रशासन हर रोज तीन हजार रुपये की ऑक्सीजन बाजार से खरीद रहा है। भर्ती मरीजों को रात में दिक्कत होती है।
लोहिया अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर में सादा और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। इनके संचालन की जिम्मेदारी टेक्नीशियन की बजाय कोरोना कर्मचारियों की थी। करीब एक साल पहले कोरोना कर्मियों की नौकरी खत्म हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद से दोनों ही प्लांट बंद पड़े हैं। अस्पताल के 200 से बेडों तक डाली गई ऑक्सीजन लाइनें दिखावा साबित हो रही हैं। भर्ती मरीजों को छोटे सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। रात के वक्त कई बार कर्मचारी दूसरा सिलिंडर लगाने में लेटलतीफी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हर रोजाना औसतन छह जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर खर्च होते हैं। एक सिलिंडर की कीमत 500 रुपये है। करीब एक साल से बंद ऑक्सीजन प्लांट की वजह से तीन हजार रुपये रोजाना खर्च करना पड़ रहा है। इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पांच-छह माह पहले प्लांट में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद अस्पताल के तीन वार्डबॉय को संचालन का प्रशिक्षण दिया गया, मगर उन्होंने प्लांट के एक दिन भी नहीं चलाया।



ऑक्सीजन प्लांट के सर्वो में कुछ दिक्कत है। इंजीनियर ने क्वाइल फुंकने की बात बताई है। प्लांट में भी कुछ तकनीकी दिक्कत बताई गई, तो संबंधित कंपनी को मेल भेज दिया है। शीघ्र ही व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी।
-डॉ. जगमोहन शर्मा, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed