{"_id":"60198e1f8ebc3e30cf6e0e15","slug":"other-farrukhabad-news-knp609513097","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दबंगों ने ग्रामीण व महिलाओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दबंगों ने ग्रामीण व महिलाओं को पीटा
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। गांव पथरामई में दबंगों ने घर में घुसकर ग्रामीण व महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है।
पथरामई निवासी मुकेश कुमार सोमवार रात को फसल की रखवाली करने के लिए खेत जा रहा था। इसी दौरान गांव के छह दबंगों ने घेर लिया। दबंग काफी नशे में गाली देने लगे। इसका मुकेश ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर अवैध राइफल से गोली मारने की धमकी दी। किसी प्रकार मुकेश छूटकर घर पहुंचा।
पीछे से दबंग भी पहुंच गए और घर में घुसकर मुकेश, उसकी मां अग्रवती देवी व बहन ममता को पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब दबंग धमकी देकर भाग गए। पीड़ित अपने परिजनों के साथ रात में ही थाने पहुंचा और तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।