{"_id":"5f42b46d8ebc3e4143256f0e","slug":"other-farrukhabad-news-knp578436086","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगी स्वास्थ्य टीमें, नहीं मिली दवाई किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगी स्वास्थ्य टीमें, नहीं मिली दवाई किट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य टीमें लगाई हैं। स्टोर की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य टीमों को अब तक दवाई की किट उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे बाढ़ में फंसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
गंगा व रामगंगा में बढ़ते जलस्तर के चलते करीब आधा सैकड़ा गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका को देखते हुए सीएमओ ने दो डाक्टरों सहित सात स्वास्थ्य कर्मियों की रैपिड रिस्पांस टीम गठित की। इसके अलावा 6 ब्लाकों के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए 12 टीमें लगाई हैं। हालांकि स्टोर
की लापरवाही के चलते अभी तक इन टीमों को सामान्य दवाओं (उल्टी, दस्त, बुखार) की किट उपलब्ध नहीं कराई। इससे बाढ़ पीड़ितों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ डा.वंदना सिंह ने बताया कि उन्होंने स्टोर प्रभारी को किटें तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सभी स्वास्थ्य टीमों को दवाई की किट उपलब्ध कराकर जरूरतमंदों को वितरण कराई जाएगी।