{"_id":"5f416a948ebc3e3cc77e44be","slug":"other-farrukhabad-news-knp578264081","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर में चोरी की जांच करने गए चौकी इंचार्ज से भिड़ीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर में चोरी की जांच करने गए चौकी इंचार्ज से भिड़ीं महिलाएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव रसूलपुर में चोरी की जांच करने गए चौकी इंचार्ज ने ग्रामीण को हिरासत में लेकर मौके पर ही उसे पीटने लगे। इस पर परिवार की महिलाओं ने चौकी इंचार्ज को घेर लिया और धक्का मुक्की करने लगीं। अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर महिलाएं पीछे हट गईं। पुलिस एक ग्रामीण को थाने ले आई।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी भूमिराज यादव के घर से जुलाई में शिवाला (मेंथा) का तेल चोरी हो गया था। उन्होंने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। चौकी इंचार्ज अचरा किरण पाल नागर दो सिपाहियों के साथ रसूलपुर गांव के एक ग्रामीण के घर पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीण को पकड़ लिया और उसके घर पर ही
सख्ती से पूछताछ कर पीटने लगे। परिवार की महिलाओं ने ग्रामीण को पीटते देखकर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को घेर लिया और धक्का-मुक्की करने लगीं। चौकी इंचार्ज ने अपने साथ हुई घटना का एसओ से जिक्र नहीं किया। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के शक में एक ग्रामीण को पकड़कर लाया गया है। चौकी इंचार्ज के साथ अभद्रता की कोई बात सामने नहीं आई है।