फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order for investigation in purchase of sanitizer and mask

सैनिटाइजर व मास्क की खरीद में शासन से जांच के आदेश

Sun, 14 Jun 2020 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation in purchase of sanitizer and mask
सैनिटाइजर व मास्क की खरीद में जांच के आदेश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संकट से निपटने को जनप्रतिनिधियों ने अपनी निधि से स्वास्थ्य विभाग को 1.45 करोड़ रुपये दिए थे। स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में तैनात एक फार्मासिस्ट के जरिए मास्क व सैनिटाइजर की खरीद में मनमाने दाम के बिल बनवाए गए। इससे पर्दा उठा तो भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने शासन से शिकायत की। शासन से आदेश आने पर डीएम ने प्रकरण की जांच सीडीओ को सौंपी है।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटियार एडवोकेट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मास्क व सैनिटाइजर की खरीद में किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य विभाग ने मास्क की खरीद खुले बाजार की तुलना में काफी अधिक कीमत पर की। सैनिटाइजर भी अधिक कीमत पर थोक में खरीदा गया।
विज्ञापन

200 मिली की जगह 100 मिली की आपूर्ति कर गंभीर वित्तीय अनियमितता की गई है। उन्होंने टीएसी(टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी) से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ रिकवरी की मांग की थी। पांच जून को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए। विदित है कि सीएमओ कार्यालय के स्टोर से संबद्ध फार्मासिस्ट की जनप्रतिनिधियों की निधि से की गई खरीद में मुख्य भूमिका रही। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए वह मुख्य विकास अधिकारी को लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed