फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Opposed HUID in Hallmark

हालमार्क में एचयूआईडी का सराफा व्यापारियों ने किया विरोध

Mon, 23 Aug 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Opposed HUID in Hallmark
शहर के नेहरू रोड पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी। - फोटो : FARRUKHABAD
हॉलमार्क में एचयूआईडी का किया विरोध
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को फतेहगढ़ सराफा बाजार खुला। व्यापारियों ने हॉलमार्क का समर्थन करते हुए हॉलमार्क यूनीक आईडी (एचयूआईडी) का विरोध किया। उन्होंने एचयूआईडी के सरलीकरण की मांग की। इधर शहर में घुमना स्थित सराफा बाजार में उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के लोगों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुमार चंद्र वर्मा, महामंत्री विवेक गुप्ता सोनू की अगुवाई में सराफा बाजार खोला गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राहकों को शुद्ध सोने के आभूषण उपलब्ध कराने का वह लोग पूरा प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

इसीलिए हॉलमार्क का समर्थन भी करते हैं। कहा कि हॉलमार्क में एचयूआईडी की प्रक्रिया जटिल होने से छोटे व कम पढ़े-लिखे सराफा व्यापारियों को काम करने में मुश्किलें आएंगी। इससे सरकार को एचयूआईडी का सरलीकरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। सोनू गुप्ता, राजेश वर्मा, राजकुमार, सुमित सिंह, अमित, राहुल वर्मा, वरुण कटियार, सचिन, रितिक वर्मा आदि मौजूद रहे।

घुमना स्थित सराफा बाजार में उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों दुकानें बंद रखीं। उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को आठ सूत्री मांगपत्र भेजा गया। गोपाल वर्मा, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed