फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   opd patients entered in emergency, rucks

इमरजेंसी पहुंचे ओपीडी मरीजों ने की धक्कामुक्की

Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
opd patients entered in emergency, rucks
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीज परेशान हैं। हाल यह है कि बुधवार को ओपीडी में डॉक्टर के न मिलने पर मरीजों की भीड़ इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गई। पहले दिखाने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। ड्यूटी कर रहे डॉक्टर परेशान हो गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में चार डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद मरीजों के इलाज में परेशानी आ रही है। मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में पर्याप्त डॉक्टर न होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। बुधवार को आर्थो सर्जन डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र की ड्यूटी इमरजेंसी में लगा दी गई। लिहाजा वह आकस्मिक घटनाओं के मरीजों को देखने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान ओपीडी के 50 से अधिक मरीज इमरजेंसी कक्ष में जा
विज्ञापन

पहुंचे। पहले दिखाने के चक्कर में महिलाओं में धक्का-मुक्की होने लगी। इस पर डॉक्टर ने नाराजगी जताई। काफी देर बाद लोगों को कमरे से समझाबुझा कर निकाला जा सका। इसके बाद ही मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. योगेंद्र मिश्र ने बताया कि समझ नहीं आ रहा क्या किया जाए। ओपीडी में मरीजों की काफी इन दिनों काफी ज्यादा है। मरीज से क्या कहें। कोई सुनने वाला नहीं है। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि स्टाफ की कमी दूर करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। शीघ्र ही कुछ डॉक्टरों के आने की उम्मीद है।
फर्रुखाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीन लगवाने को सेंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। लोहिया पुरुष और शमसाबाद में वैक्सीन खत्म होने से दूरदराज से आए लोगों को लौटना पड़ा।
लोहिया पुरुष अस्पताल में बुधवार सुबह नौ बजे से ही टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचने लगे। 11 बजे तक 60 लोगों को टीका लगाया गया। कई बार फोन करने पर भी वैक्सीन न मिलने पर पंजीकरण कक्ष को साढ़े 11 बजे बंद कर दिया गया। दो घंटे तक तमाम लोग वैक्सीन का इंतजार करते रहे। बाद में लौट गए।

शमसाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन न होने से स्वास्थ्य कर्मी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मी नित्य कुमार ने बताया कि कोविशील्ड के 3890 लोगों के डोज मिले थे, जो खत्म हो गए। जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed