फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OPD of government hospitals closed, undergoing treatment from village doctor

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद, गांव के डॉक्टर से करा रहे उपचार

Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
OPD of government hospitals closed, undergoing treatment from village doctor
फर्रुखाबाद। जिले भर के सरकारी अस्पतालों में रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे थे, मगर इस वक्त सभी ओपीडी बंद होने से गांवों में स्थिति नाजुक है। ऐसे वक्त में गांव-गली में बैठे डॉक्टर ही उपचार कर उनकी जान बचा रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे को गांव की जनता की कतई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

इस वक्त गांवों में खांसी, जुकान, बुखार से स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। अधिकांश घरों में दो-चार सदस्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। कोरोना संक्रमण से पहले डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में औसतन 800 मरीज तक प्रतिदिन दवा लेने पहुंच रहे थे। सीएचसी व पीएचसी पर भी 100 मरीजों से अधिक की भीड़ लगती थी। मगर कोरोना काल में ओपीडी बंद हो गई, जबकि संक्रामक रोग तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन

यही नहीं बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी मरीजों को देखना न के समान कर दिया हैै। कोरोना संक्रमण के दौर में परेशान लोग गांव व शहर में छोटे-छोटे क्लीनिक चलाने वालों के यहां गांव व शहर के लोग इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह है कि शहर से सटे गांवों, मोहल्लों में छोटे-छोटे क्लीनिक चला रहे डॉक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लग रही है। छोटी दुकानों में ही बोतलें भी चढ़ाई जा रही हैं। बड़े अस्पताल भले ही कोरोना का भय दिखाकर मरीजों को न देख रहे हों, मगर गांव व मोहल्लों में क्लीनिग खोले बैठे डॉक्टर गरीब ग्रामीण जनता के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। गांव में खांसी, जुकाम, बुखार के बढ़ रहे रोगियों के इलाज के लिए जिला स्वास्थ्य महकमा के पास कोई ठोस रणनीति नहीं है। इससे जनता असहाय सी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed