फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only two quintals of wheat arrived at the shop for 483 cardholders; ration was distributed to just one person.

Farrukhabad News: 483 कार्डधारकों के लिए दुकान पर मिला महज दो क्विंटल गेहूं, एक को ही बांटा राशन

Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Only two quintals of wheat arrived at the shop for 483 cardholders; ration was distributed to just one person.
शमसाबाद। ग्राम पंचायत वाजिदपुर की सरकारी राशन की दुकान पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को मौके पर महज दो क्विंटल गेहूं मिला। जबकि दुकान से 483 राशन कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त करते हैं। जांच के दौरान केवल एक कार्डधारक को ही राशन वितरित करना पाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार रेशमा देवी पर उपभोक्ताओं को राशन वितरित नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव दुकान पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने स्टॉक और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के दौरान दुकान पर उपलब्ध गेहूं की मात्रा और वितरण की स्थिति की जानकारी जुटाई। मौके पर केवल दो क्विंटल गेहूं मिला। वहीं जांच के समय एक ही कार्डधारक को राशन दिया गया था।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने राशन दुकान से संबंधित राशन कार्ड भी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed