फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One student was blown off his waist and another's leg.

Farrukhabad News: एक छात्र के कमर से नीचे का हिस्सा, दूसरे का पैर उड़ा

Sun, 05 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
One student was blown off his waist and another's leg.
फोटो-18,पोस्टमार्टम हाउस में मृतक छात्रों के परिजनों से जानकारी करते पुलिसकर्मी।स्रोत:जागरूक पा
फर्रुखाबाद। कोचिंग सेंटर के बाहर जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां रिसेप्शन था। कोचिंग में आने-जाने वाले छात्रों पर नजर रखने के साथ उनका लेखा-जोखा भी रखा जाता था।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए दोनों छात्र आकाश कश्यप का एक पैर और हाथ गायब हो गया और आकाश सक्सेना का कमर से नीचे का हिस्सा गायब हो गया। पोस्टमार्टम हाउस में उनके परिजन डटे रहे।
विज्ञापन

उधर, अन्य घायल छात्र कोचिंग के अंदर बने केबिनों में पढ़ रहे थे। घायल सात छात्रों के शरीर में शीशे और एल्युमिनियम का फर्नीचर घुस गया। अब प्रशासन और नमूनों की रिपोर्ट आने पर ही सच से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम कोचिंग सेंटर के बाहर हुए जोरदार विस्फोट में सेंट्रल जेल निवासी आकाश सक्सेना (24) की घटनास्थल और निनौआ निवासी आकाश कश्यप (22) ने कानपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया था। यह दोनों छात्र कोचिंग के बताए जा रहे। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां यही दोनों छात्र थे। विस्फोट के बाद दोनों ही छात्र काफी दूर लहूलुहान हालत में जा गिरे।
विस्फोट की घटना में मरे छात्र आकाश सक्सेना और आकाश कश्यप के शवों का शनिवार रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस के अधिकारी डॉक्टर के कमरे में डटे रहे। डॉक्टर के कमरे में उनके बैठे रहने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। पुलिस और प्रशासन के दबाव बढ़ाने पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।



सीवर टैंक में लगे थे एग्जास्ट पाइप, फिर कैसे बनी मीथेन
फर्रुखाबाद। कोचिंग के दो मंजिला भवन के लिए गेट पर ही सीवर टैंक बना है। इसका पानी निकलने और एग्जॉस्ट के पाइप भी लगे थे। विस्फोट के बाद पाइप पश्चिम की ओर पड़े दिख रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब उसमें पाइप लगे थे, तो मीथेन गैस कैसे बन गई। (संवाद)

फोटो-18,पोस्टमार्टम हाउस में मृतक छात्रों के परिजनों से जानकारी करते पुलिसकर्मी।स्रोत:जागरूक पा

फोटो-18,पोस्टमार्टम हाउस में मृतक छात्रों के परिजनों से जानकारी करते पुलिसकर्मी।स्रोत:जागरूक पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed