{"_id":"64d27a5a4861a6a4a00434f6","slug":"one-pistol-and-seven-pistols-recovered-from-the-suspects-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1625-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध के घर से एक अधिया व सात तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध के घर से एक अधिया व सात तमंचे बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। तमंचा तलाशी अभियान में पुलिस ने एक घर से एक अधिया व सात तमंचे, 39 खोखा कारतूस, तीन कारतूस व एक कारतूस रखने की पेटी बरामद कर ली। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कंपिल पुलिस पर जेवर नकदी लूटने का आरोप लगाया है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिजौटा बुजुर्ग निवासी ध्रुव सिंह के यहां भारी तादाद में अवैध असलहे व कारतूस होने की सूचना पुलिस को मिली थी। तमंचा तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने दबिश मारी। मौके से पुलिस ने एक अधिया व सात तमंचे, खोखा कारतूस व तीन कारतूस सहित कारतूस रखने की बेल्ट बरामद की।
ध्रुव पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने अवैध शस्त्र में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ध्रुव की पत्नी सीमा ने मंगलवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि सोमवार को कंपिल पुलिस उसके घर पर आई। पुलिस ने तोड़फोड़ कर जेवर व नगदी सहित अन्य सामान लूट लिया। अपने साथ बोरी में लाए सामान को आंगन में फैला दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने देवरानी का वीडियो बनाते हुए कहा कि यह सामान तुम्हारे यहां से बरामद हुआ है। देवरानी ने डर के कारण जो बताया वह कह दिया। एसपी ने ध्रुव के परिजनों को फटकार लगाई। एसपी विकास कुमार ने बताया कि तमंचा बरामदगी अभियान चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि कि किसी के पास अवैध हथियार हो वह नाले व तालाब में फेंक दे।