फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   One civil judge along with four ADJs transferred from non-district

Farrukhabad News: चार एडीजे सहित एक सिविल जज का गैर जनपद हुआ तबादला

Sat, 06 Apr 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
One civil judge along with four ADJs transferred from non-district
फर्रुखाबाद। उच्च न्यायालय इलाहबाद के रजिस्ट्रार जरनल राजीव भारती ने अपर सत्र व सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायाधीशों का तबादला कर दिया। वार्षिक स्थानांतरण के क्रम में जारी सूची में सभी को अपने तबादला स्थान पर 15 अप्रैल तक योदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी की गई तबादला सूची में जिले में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन शांभवी द्वितीय को फर्रुखाबाद से प्रतापगढ़ के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं बिजनौर से नीलम सरोज और मेरठ से जयवीर सिंह को जिले में तबादले पर भेजा गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के स्थानांतरण क्रम में एससीएसटी कोर्ट के न्यायाधीश महेंद्र सिंह चतुर्थ को फर्रुखाबाद से सीतापुर, पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश सुमित प्रेमी को फर्रुखाबाद से बलरामपुर, एंटी डकैती कोर्ट के न्यायाधीश कृष्ण कुमार छष्ठम को फर्रुखाबाद से बारावंकी, कोर्ट संख्या आठ के न्यायाधीश नरेंद्र प्रकाश को फर्रुखाबाद से बरेली न्यायालय के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं मुरादाबाद से शैलेंद्र सचान, बुलंदशहर से रितिका त्यागी, लखीमपुर खीरी से दीपेंद्र कुमार सिंह और ललितपुर से मेराज अहमद को जिले में स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश में सभी को 15 अप्रैत तक कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed