फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On the first day of Navratri, there are twice as many agreements as on Pitru Paksha

Farrukhabad News: नवरात्र के पहले दिन पितृपक्ष से दोगुने बैनामे

Tue, 23 Sep 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Navratri, there are twice as many agreements as on Pitru Paksha
फोटो-18, सदर तहसील की सब रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर नंबर आने के इंतजार में खड़े लोग।संवाद
फर्रुखाबाद। पितृपक्ष खत्म होते ही नवरात्र के पहले दिन सदर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा कराने वालों की संख्या करीब दोगुनी पहुंच गई। पिछले 15 दिन औसतन 30 बैनामे ही हो सके।
विज्ञापन

सोमवार को 55 बैनामे हुए। मंगलवार को इसकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। शाम तक दफ्तर में खासी भीड़ रही। रजिस्ट्री दफ्तर में पितृपक्ष में कुछ ही लोगों ने बैनामे कराए। नवरात्र के शुभ दिन सोमवार को खेत, मकान और दुकान का बैनामा कराने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद तक दफ्तर में दूरदराज से बैनामा कराने और करने वाले डटे रहे। सब रजिस्ट्रार रविकांत ने बताया कि पितृपक्ष में लोग कम बैनामा कराते हैं। नवरात्र के पहले ही दिन करीब 55 बैनामे पहुंच गए। पहला दिन होने की वजह से लोगों के घरों में व्यस्तता के चलते मंगलवार से संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्री की वेबसाइट दे रही दिक्कत
रजिस्ट्री की वेबसाइट में कई दिन से दिक्कत चल रही है। काम इतना धीमी गति से होता है कि जितने समय में चार बैनामे होते, उस समय में मात्र दो ही हो पाए। इससे कर्मियों के साथ लोगों को भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed