{"_id":"642f141c40a31326e506ea54","slug":"on-laborers-death-fighting-with-peers-farrukhabad-news-c-12-1-166180-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मजदूर की मौत पर \nसाथियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मजदूर की मौत पर साथियों से मारपीट
Fri, 07 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मजदूरी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि साथी उसे कार से लेकर पहुंचे और मकान से कुछ दूरी पर डालकर भाग गए। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे साथियों और परिजनों में मारपीट हो गई। बोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक के शरीर पर चार चोटें मिलीं हैं। इसके अलावा मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी विवेक उर्फ आशीष (22) मजदूरी करता था। वह मोहल्ले के ही तीन युवकों के साथ एक माह से मोहम्मदाबाद के किसी गांव में काम कर रहा था। गुरुवार सुबह सात बजे एक साथी ने घर पर फोन कर बताया कि विवेक की तबीयत खराब है। कुछ देर बाद दूसरा साथी घर पहुंचा और बताया कि विवेक आ गया है। परिजन जब तक पहुंचे, तब तक दोस्त वंशीधर स्कूल के पास विवेक को डालकर चले गए। विवेक का भाई अनिल कुमार परिजनों संग उसे लोहिया अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान साथी भी अस्पताल पहुंचे। मोरचरी के सामने परिजनों और दोस्तों में जमकर मारपीट हो गई। मौका पाकर साथी भाग गए।
भाई अनिल ने बताया कि विवेक तीन दिन पहले आया था। वह कह रहा था कि जहां काम कर रहा है, वहां मालिक हिसाब नहीं कर रहे हैं। जबकि उसे गेहूं की कटाई करनी है। साथी भी उसे जबरन रोके हुए हैं। घटना के बाद साथियों ने सही जानकारी नहीं दी। विवेक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अनिल, अवनीश व अंकुल व बहनें निहालिका उर्फ रंजना व रचना हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।