फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   On assurance, Bhakiyu's police station siege averted

Farrukhabad News: आश्वासन पर भाकियू का थाना घेराव टला

Sun, 23 Nov 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
On assurance, Bhakiyu's police station siege averted
नवाबगंज। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर शनिवार भाकियू का नवाबगंज थाने के घेराव का कार्यक्रम टल गया। एसपी ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और दर्ज मुकदमे की जांच कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहीं भाकियू के दूसरे गुट ने विपक्षी के समर्थन में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। नवाबगंज थाना का घेराव की सूचना पर सुबह से ही थाने में पुलिस बल पहुंचने लगा। दूसरी भाकियू कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडों के साथ नवाबगंज चौराहे पर एकत्र हो रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे जिलाध्यक्ष अजय कटियार मोहम्मदाबाद रोड पर एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कि उनकी एसपी आरती सिंह से वार्ता हुई है। एसपी ने भरोसा दिया कि जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उसकी मोहम्मदाबाद सीओ से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री देवी के खेत पर किसी किसी कब्जेदार को पुलिस का संरक्षण नहीं मिलेगा। थानाध्यक्ष ने किस आधार पर दूसरे पक्ष के लोगों को कब्जा दिलाया है, इसकी भी जांच होगी। किसान नेता के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमे जांच गलत पाए जाने पर उनका नाम निकाल दिया जाएगा। कस्बा इंचार्ज की भूमिका की जांच कराने के भी एसपी ने निर्देश दिए हैं।
इससे थाने का घेराव स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, सुग्रीव सिंह पाल, बबलू खटिक, छवि नाथ सिंह, अफरोज मंसूरी, सुबोध यादव आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर भाकियू स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने दूसरे पक्ष का समर्थन करते हुए थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एससीएसटी का मुकदमा सही बताते हुए दलित की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed