फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   old man ki maut, 22 sankrimit

कोरोना से वृद्ध की मौत, चार कैदी सहित 22 संक्रमित

Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
old man ki maut, 22 sankrimit
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को कोरोना से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें एक न्यायालय कर्मी, दो सीएचसी कर्मचारी व सेंट्रल जेल के चार कैदी भी शामिल हैं। अब तक 3572 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2782 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 742 केस एक्टिव हैं। अब तक 48 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कादरीगेट निवासी वृद्ध (92) के जांच में 9 अक्टूबर को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसे एल-1 अस्पताल में भर्ती करने के बाद एल-2 अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर एल-3 अस्पताल सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। उधर, मंगलवार को फतेहगढ़ सिविल कोर्ट में तैनात सहायक लिपिक, सीएचसी नवाबगंज व राजेपुुर के दो डाटा इंट्री आपरेटर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। नवाबगंज सीएचसी के तीन कर्मचारी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। वहीं सेंट्रल जेल के चार कैदी और कोरोना पॉजिटिव निकले। इनमें तीन वृद्ध कैदी हैं। जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि अभी 290 संक्रमित कैदियों का इलाज चल रहा है जबकि 546 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा शहर के आईटीआई चौराहा निवासी युवक, सीडीओ कार्यालय के लिपिक की पत्नी, गीतापुरम निवासी महिला समेत कुल 22 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed