फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old man dies in a truck collision

सेना अस्पताल के सेवानिवृत्त ओटी प्रभारी की ट्रक की टक्कर से मौत

Sun, 04 Apr 2021 06:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in a truck collision
रामऔतार की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
वृद्ध की ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन

कमालगंज। फतेहगढ़ से छिबरामऊ स्थित घर जा रहे सेना अस्पताल के सेवानिवृत्त ओटी प्रभारी की जहानगंज के पास ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती बैनपुरा निवासी राम औतार शाक्य(62) सेना अस्पताल में ओटी इंचार्ज पद से रिटायर थे। रिटायरमेंट के बाद फर्रुखाबाद जिले के नाला बघार स्थित मेजर एसडी सिंह कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्राइवेट नौकरी करने लगे। फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल के पास किराये के मकान में रहते थे। रविवार सुबह रामऔतार बाइक से छिबरामऊ स्थित घर जा रहे थे।
विज्ञापन

जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव महरूपुर बीजल के पास करीब आठ बजे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट टूटने से सिर पर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद उनकी पत्नी द्रोपदी, पुत्री रीना, बीना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र रावेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed