फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Old doctor was strangled

वृद्ध डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या कर फेंका गया था शव

Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Old doctor was strangled
इबादुर रहमान की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
वृद्ध डॉक्टर का घोटा गया था गला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कायमगंज में सड़क किनारे मृत मिले डॉक्टर का गला घोटकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई है। परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। डॉक्टर 14 दिसंबर को सुबह नौ बजे टहलने को घर से निकले थे और उसके बाद घर नहीं पहुंचे। कंपिल थाने में परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी डॉ. इबादुर रहमान (70) ने 1990 में लखनऊ से बीएएमएस की पढ़ाई की थी। लगभग तीन वर्ष उन्होंने गंजडुंडवारा के मेडिकल कालेज में छात्रों को पढ़ाया था। 14 दिसंबर को सुबह नौ बजे वे टहलने के लिए अपने गन्ने के खेत पर गए थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनके बारे में पता नहीं चला।
विज्ञापन

कंपिल थाने में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अचरा कायमगंज मार्ग पर उनका शव पड़ा मिला था। शव को जानवरों ने नोंचा था। कायमगंज कोतवाल ने पहचान के लिए सभी थानेदारों को शव के फोटो भेज दिए थे। कंपिल एसओ जेपी शर्मा ने पहचान कर परिजनों को इसके बारे में बताया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में पुत्र अतीकुर्रहमान, फैजान ने शव की शिनाख्त पिता इबादुर रहमान के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 36 घंटे पहले गला घोटकर उनकी हत्या किए जाने की पुष्टि की है। शव के माथे, कान, सीने व अंगुली पर जानवरों के नोंचने के घाव मिले। मृतक की पत्नी की दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो पुत्र व पुत्रियां अनवरजहां व निशा हैं।

परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। दोनों पुत्र खेती करते हैं। कंपिल थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि शव कायमगंज क्षेत्र में मिला है। बाद में उनके यहां गुमशुदगी दर्ज हुई। अधिकारी जो आदेश करेंगे। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed