{"_id":"608aa44b8ebc3e591e5b8236","slug":"occupation-of-burhanpur-booth-stone-pelted-farrukhabad-news-knp6258864106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़नपुर बूथ पर कब्जा, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़नपुर बूथ पर कब्जा, पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
बुढ़नपुर बूथ पर कब्जा, पुलिस पर पथराव
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की शह पर समर्थकों ने गांव बुढ़नपुर के एक बूथ पर कब्जा कर लिया। पुलिस कर्मियों ने विरोध किया, तो उनके साथ अभद्रता कर दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट व थाना पुलिस पर पथराव कर दिया।
इस पर पीएसी बुला ली गई। पुलिस व पीएसी ने दबंगों को घरों से खींचकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा बीसलपुर तराई गांव में भी दो पक्षों में पथराव हो गया। कई लोग चुटहिल हो गए। भाऊपुर खुर्द गांव में वोटर लिस्ट से नाम गायब हंोने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें चार लोगों को दबोच लिया गया।
मऊदरवाजा थाने के गांव बुढ़नपुर में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के कुछ समर्थक पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने रोका, तो वह अभद्रता करने लगे। ये देख मतदान अफसरों ने बैलेट पेपर छिपा लिए। विवाद की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष जेपी शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे में दो ट्रक पीएसी पहुंच गई। पुलिस और पीएसी ने घरों से खींचकर दबंगों को गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बूथ पर कब्जे का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा। बाद में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सभी बैलेट पेपरों की जांच करके मतदान शुरू कराया। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि मतदान में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ देर प्रभावित जरूर हुआ था। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
थाना क्षेत्र के बीसलपुर तराई में कुछ लोग फर्जी वोटिंग कर रहे थे। प्रधान पद के प्रत्याशी रामल़ड़ैते के समर्थक राजू ने विरोध किया, तो बूथ पर तैनात दरोगा और पुलिस कर्मी दबंगों का पक्ष लेने लगे। इस पर विवाद बढ़ गया। दबंग पक्ष ने पथराव कर दिया। इसमें राजू घायल हो गया।
पुलिस ने एकत्रित लोगों को दौड़ा दिया। तुर्कीपुर गांव में साले और बहनोई आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के एजेंट विवाद करने लगे, तो पुलिस ने एक प्रत्याशी के पुत्र और तीन एजेंटों को हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाली के गांव भाऊपुर खुर्द मतदान केंद्र पर जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी श्यामा देवी का पुत्र अंकित दोपहर 12 बजे पहुंचा। वहां वोटर लिस्ट से 40 वोट कट जाने की बात बताई गई। अंकित ने काटे गए वोटरों के भी वोट डालने का दबाव बनाया। इस पर दो पक्षों में मारपीट होने लगी। पुलिस ने अंकित समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया है।