फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   OCB burning two hundred villages without electricity

ओसीबी फुंकने से दो सौ गांवों की बिजली गुल

Sun, 24 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
OCB burning two hundred villages without electricity

अमृतपुर। विद्युत उपकेंद्र की ओसीबी फुंकने से दो सौ गांवाें की बिजली गुल हो गई। मरम्मत न होने से रविवार शाम तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस उपकेंद्र की एक ओसीबी पहले से फुंकी पड़ी थी। दूसरी ओसीबी शनिवार देर रात हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से फुंक गई।

विज्ञापन


विद्युत उपकेेंद्र से अमृतपुर, चपरा और कोल्ड फीडर से लगभग दो सौ गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। उपकेंद्र पर दो ओसीबी हैं। एक ओसीबी करीब चार माह पूर्व फुंक चुकी है। इससे एक ओसीबी के सहारे तीनों फीडरों को चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई होती है। शनिवार की रात हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से ओसीबी की ट्राली धड़ाम हो गई। इसकी जानकारी अवर अभियंता वेद प्रकाश को दी गई।
विज्ञापन


अवर अभियंता ने उपकेंद्र पर पहुंच कर मशीन की स्थिति देखी। रविवार देर शाम तक ओसीबी ट्राली की मरमत करने के लिए कोई भी कर्मचारी उपकेंद्र पर नहीं पहुंचा। इस कारण दो सौ गांवों की बिजली सप्लाई बंद रही। अवर अभियंता वेद प्रकाश का कहना है कि ओसीबी की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। इसके ठीक होने पर सभी फीडरों के माध्यम से बिजली सप्लाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed