फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now the supply will not be interrupted if the cable box bursts

Farrukhabad News: केबल बॉक्स फटने पर अब आपूर्ति नहीं होगी बाधित

Fri, 04 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 04 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now the supply will not be interrupted if the cable box bursts
फर्रुखाबाद। बिजलीघर लकूला क्षेत्र में अगर कहीं भी अब केबल बॉक्स फुंकता है तो उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। शुक्रवार को 132 केवी पावर हाउस पर लकूला उपकेंद्र के लिए डबल सर्किट लाइन बनाई गई। इस लाइन के बनने से केबल बक्सा फुंकने के बावजूद बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इस व्यवस्था से लकूला उपकेंद्र से जुड़े लगभग 14,500 उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
विज्ञापन


अभी तक 132 केवीए पावर हाउस फतेहगढ़ में 33/11 बिजलीघर लकूला के लिए सिंगल सर्किट लाइन थी। इसके चलते लकूला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में केबल बक्सा फुंकने से आपूर्ति ठप हो जाती थी। केबल बक्सा ठीक करने में छह से सात घंटे तक लग जाते थे। इससे उपभोक्ताओं की बिजली ठप रहती थी। उपभोक्ताओं को राहत दिए जाने के लिए लकूला उपकेंद्र के लिए डबल सर्किट लाइन डाले जाने का मसौदा तैयार किया गया।
विज्ञापन

इस पर मोहर लगते ही शुक्रवार को बिजनेस प्लान के तहत 132 केवीए पावर हाउस फतेहगढ़ में बिजली उपकेंद्र लकूला के लिए डबल सर्किट लाइन बनाने का कार्य शुरू किया गया। दोपहर बाद डबल सर्किट लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। एसडीओ लकूला रामप्रवेश व जेई लकूला अजय कुमार ने बताया कि डबल सर्किट लाइन बनने से केबल बक्सा फुंकने पर भी आपूर्ति बामुश्किल 15 से 20 मिनट ही बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सिंगल सर्किट लाइन थी, जिससे केबल बक्सा फुंकते ही उपकेंद्र बंद हो जाता था। अब लकूला उपकेंद्र क्षेत्र में कहीं भी केबल बक्सा फुंकता है तो डबल लाइन सर्किट लाइन से संंबंधित क्षेत्र को आपूर्ति दी जानी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed