फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now schools will have green and white boards

Farrukhabad News: अब विद्यालयों में लगेंगे ग्रीन और व्हाइट बोर्ड

Mon, 20 Oct 2025 07:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Now schools will have green and white boards
फर्रुखाबाद। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में अब ब्लैक बोर्ड नजर नहीं आएंगे। इन विद्यालयों में ग्रीन व व्हाइट बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक स्कूल को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट से धनराशि खर्च करेंगे।
विज्ञापन

जल्द ही स्कूलों में व्हाइट व ग्रीन बोर्ड खरीदे जाएंगे। क्लास रूम में ग्रीन व व्हाइट बोर्ड से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सरकारी स्कूलों में ब्लैक बोर्ड या तो खराब स्थिति में होते या फिर टूटे-फूटे होते हैं। विद्यार्थियों को ब्लैक बोर्ड पर लिखे शब्दों को समझने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है
विज्ञापन

। यही नहीं उनकी आंखों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता था। इसी को देखते हुए शासन ने स्कूलों में व्हाइट व ग्रीन बोर्ड खरीदे जाने के निर्देश दिए हैं। यह खरीद कंपोजिट ग्रांट से की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने जिले को वर्ष 2025-26 के लिए 50 प्रतिशत कंपोजिट ग्रांट जारी भी कर दी है। निर्देश दिए गए हैं कि कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों में व्हाइट व ग्रीन बोर्ड की खरीद की जाए। यह छात्रों के लिए ज्यादा उपयोगी व आंखों के लिए भी बेहतर होंगे। कंपोजिट ग्रांट टैबलेट के लिए सिम व इंटरनेट में भी खर्च की जाएगी।

प्रभारी बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि शासन के निर्देश से सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को अवगत करा दिया गया है। कंपोजिट ग्रांट से व्हाइट व ग्रीन बोर्ड की खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।

परिषदीय विद्यालयों की संख्या
प्राथमिक विद्यालय - 996
उच्च प्राथमिक विद्यालय - 317
कंपोजिट विद्यालय - 263
कुल विद्यालय - 1576
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed