फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now posters of houses for sale in vegetable market

अब नगर की सब्जी मंडी में मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर

Sat, 28 Aug 2021 06:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Now posters of houses for sale in vegetable market
कायमगंज के जवाहरगंज मंडी समिति में हिंजामं नेता से परेशान होकर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाकर खड़े प? - फोटो : FARRUKHABAD
अब सब्जी मंडी में मकान बिकाऊ के पोस्टर
विज्ञापन

कायमगंज। पतौंजा व कंपिल के गांव बिल्हा के बाद अब कायमगंज नगर की सब्जी मंडी निवासी एक परिवार ने मकान व दुकान बेचने का पोस्टर लगाया है। इन लोगों ने हिंदू जागरण मंच के नेता पर दबंगई व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपी ने लगाए गए आरोप बेबुनियाद ठहराते हुए आरोप लगाने वालों पर ही दबंगई का आरोप लगाया है।
कंपिल के गांव बिल्हा में भाजपा नेता की दबंगई से परेशान लोगों द्वारा मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए जाने के बाद पुलिस व प्रशासन हरकत में आया था। इससे लोगों को लगने लगा है कि न्याय पाने का ये रास्ता सबसे उपयुक्त है। पुलिस मामले का जल्द संज्ञान ले लेती है। शायद इसी कारण शनिवार को नगर के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी नीरज सक्सेना व राधारमण ने मकान व दुकान बेचने का पोस्टर लगा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने मोहल्ले के हिंजामं नेता प्रदीप सक्सेना व उनके साथियों पर आरोप लगाया कि रंजिश के चलते ये लोग आम रास्ते से निकलने नहीं देते हैं। आए दिन गालीगलौज व मारपीट करते हैं। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त को भाई को घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। कहा कि आरोपी के हिंजामं से जुड़े होने से पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं करती है। दबंगई के भय से मंडी में कोई दुकानदार मुंह नहीं खोलता है। यही स्थिति रही तो वह घर व दुकान बेच कर गांव से चले जाएंगे।
उधर, प्रदीप सक्सेना ने का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। नीरज व उनके परिवार वाले उल्टे उन पर दबंगई करते हैं। बताया कि वह 12 से अधिक लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। किसी भी स्तर की जांच कर ली जाए। मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति से भी पूछ लिया जाए कौन गलत कौन सही है।
विल्हा घटना की जांच के लिए सपा ने बनाई कमेेटी
फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कंपिल के गांव विल्हा में हुई ग्रामीणों के पलायन की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अजीत कठेरिया, डॉ. जितेंद्र यादव, शिवप्रताप सिंह, सुलक्षणा सिंह व रामप्रकाआश यादव की टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जांच रिपोर्ट प्रदेश कमेटी को भेजी जाएगी। (संवाद)
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, चार घायल
कायमगंज। क्षेत्र के गांव सलेमपुर दूदेमई के मजरा गुरुदयाल नगला में बच्चों के विवाद में बड़ों में लाठी डंडे चल गए। इससे दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शनिवार को गांव गुरुदयाल नगला निवासी उमेश चंद्र व अखिलेश के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान उनमें विवाद हो गया। इस पर उनके परिवार के बड़े पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें उमेश चंद्र, भतीजी कृपांति देवी, भाभी ब्रजमाला घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से अखिलेश की पत्नी गीता देवी घायल हो गईं। उमेश ने अखिलेश, आकाश, गीता, प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गीता देवी ने उमेश, जयवीर, ब्रजमाला, कृपांति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed