फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now common man can get his photo printed on postage stamp

डाक टिकट पर अब आम आदमी छपवा सकेगा अपना फोटो

Fri, 08 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now common man can get his photo printed on postage stamp
फर्रुखाबाद। हम सभी ने अभी तक डाक टिकटों पर महापुरुषों या बड़ी शख्सियतों की फोटो देेखी होगी, मगर अब डाक विभाग ने यहां ‘माय स्टाम्प योजना’ शुरू कर दी है। इसके तहत आम आदमी भी डाक टिकट पर अपना फोटो छपवा सकता है। इसके एवज में आपकी जेब भी ढीली नहीं होगी। यह आप सबके लिए यादगार भी हो सकता है। इस योजना का गुरुवार को शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक मान सिंह ने इस अनूठी योजना का शुभारंभ किया। शुभारंभ के कार्यक्रम में शामिल लोगों को डाक अधीक्षक ने बताया कि योजना अपने आप में अनूठी है। इस पर आम आदमी की भी फोटो लगाई जा सकती है। इसके एवज में उस व्यक्ति को पैसा भी खर्च नहीं करना होगा। बताया कि जो व्यक्ति अपना अथवा अपने परिचित का फोटो छपवाना चाहे, तो 300 रुपये में 12 टिकट मिलेंगे। इन टिकटों को देश में कहीं भी पोस्ट भेजने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल अपने प्रियजन को यादगार बनाने में भी उसकी फोटो छपवाकर भेज सकते हैं। योजना में लगे प्रबंधक और अन्य स्टाफ को अधीक्षक ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सहायक अधीक्षक फतेहगढ़ राजेश श्रीवास्तव, पोस्टमास्टर फर्रुखाबाद राजेश वाजपेई, अमित कुशवाह, जेपी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यालय सहायक विकास गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed