{"_id":"62ae2cc332a83c124b4ca109","slug":"notice-pradhan-farrukhabad-news-sachiv-farrukhabad-news-knp703078332","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्कालीन प्रधान व दो सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्कालीन प्रधान व दो सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास कार्यों में घपले के मामले में कायमगंज के गांव जिजौटा बुजुर्ग के तत्कालीन प्रधान व दो सचिवों को नोटिस दिया गया है। जिलाधिकारी ने 15 दिन में साक्ष्यों सहित जवाब न देने पर वसूली की चेतावनी दी है।
ग्राम पंचायत जिजौटा बुजुर्ग निवासी पवन कुमार, श्रीपाल, कल्यान सिंह आदि ने विकास कार्यों में लाखों के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एएमए व अधिशासी अभियंता जलनिगम की कमेटी बनाकर जांच कराई। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट जनवरी में सौंप दी थी। इस पर जिलाधिकारी ने तत्कालीन प्रधान बबली, तत्कालीन सचिव आनंद गंगवार व अजय द्विवेदी को नोटिस जारी किया।
इसमें कहा कि स्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य घटिया होने के संबंध में दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं है। अन्य कार्यों में भी गड़बड़ी मिली है। जिलाधिकारी ने तत्कालीन प्रधान व सचिवों से 15 दिन में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर तत्कालीन प्रधान से भू-राजस्व की तरह, जबकि सचिवों के वेतन से वसूली की जाएगी।