फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Not new, the old BDC members will vote

नए नहीं, पुराने बीडीसी सदस्य करेंगे मतदान

Thu, 11 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Not new, the old BDC members will vote

फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों का गठन और शपथग्रहण न होने से नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं होगा। इस चुनाव में वर्ष 2010 में चुने गए बीडीसी सदस्य ही मतदान करेंगे। चार जिलों के मध्य होने वाले इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या फर्रुखाबाद जिले में सर्वाधिक है। मतदाताओं में दूसरे जिले पर कन्नौज जिला है।

विज्ञापन


स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव चार जिलों के मध्य होगा। इसमें फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया जिले शामिल हैं। इस चुनाव में विकास खंड, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों को मतदान करने का अधिकार है। चुनाव में 4304 वोटर मतदान करेंगे। इसकी सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


विकास खंड स्तर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का चुनाव हो चुका है, लेकिन अभी तक ग्राम सभाओं का गठन और नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है। इस कारण एमएलसी चुनाव में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों को मतदान करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा। इनके स्थान पर वर्ष 2010 में विजयी हुए बीडीसी सदस्यों को मतदान का अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य मतदान करेंगे या नहीं। इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन निर्वाचन आयोग से इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर ली गई है। नए बीडीसी सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed