फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Noida Police visited an engineer's home to investigate a case of death caused by falling into a drain.

Farrukhabad News: नाले में गिरने से मौत के मामले में जांच करने इंजीनियर के घर पहुंची नोएडा पुलिस

Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Noida Police visited an engineer's home to investigate a case of death caused by falling into a drain.
फोटो-8 कायमगंज मोहल्ला कूचा आर्यन के परिजनों से वार्ता करती नोएडा पुलिस। संवाद
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नोएडा के सेक्टर-58 में खुले नाले में गिरने के बाद करंट लगने से इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में नोएडा पुलिस मंगलवार को उनके घर कायमगंज पहुंची। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में बातचीत की और साक्ष्य जुटाए। इस दौरान परिजनों का दुख फिर से उभर आया और घर का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा निवासी 23 वर्षीय आर्यन की नौ जुलाई को नोएडा के सेक्टर-58 क्षेत्र में खुले नाले में गिरने से मौत हो गई थी। उन्हें नाले में गिरने के बाद करंट लग गया था। मंगलवार को सेक्टर-58 थाने के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और उपनिरीक्षक सुधीर कुमार कायमगंज कोतवाली पहुंचे। उन्होंने यहां प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम आर्यन के घर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आर्यन की मां रानी, दादी जलदेवी, बाबा रामविलास और चाचा मोहित कुमार भावुक हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आर्यन के चाचा मोहित कुमार की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के लिए कायमगंज आई है। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही बिजली विभाग से नियमानुसार मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया।

फोटो-8 कायमगंज मोहल्ला कूचा आर्यन के परिजनों से वार्ता करती नोएडा पुलिस। संवाद

फोटो-8 कायमगंज मोहल्ला कूचा आर्यन के परिजनों से वार्ता करती नोएडा पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed