{"_id":"5deaa75a8ebc3e1b9110ad47","slug":"nodal-officers-will-be-made-to-keep-khaki-stress-free-farrukhabad-news-knp530564962","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों पर सिपाही खेलेंगे फुटबाल, बैडमिंटन और बास्केटबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों पर सिपाही खेलेंगे फुटबाल, बैडमिंटन और बास्केटबाल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चौबीस घंटे की ड्यूटी और अवकाश न मिलने के तनाव से गुजर रहे पुलिसकर्मी कोई गलत कदम न उठाएं। इसके लिए सभी थानों पर फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल खेलने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उनकी समस्याओं को सुनने व निराकरण को नोडल अफसर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। समय-समय थानों में गोष्ठी की जाएगी। मनोचिकित्सकों को बुलाकर पुलिस कर्मियों जागरूक किया जाएगा।
शुक्रवार को शासन से पत्र आया है। इसमें आदेश दिया गया कि जिले स्तर पर पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्त करने के लिए नोडल अफसर बनाया जाए। नोडल अफसर की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक माह पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या को सुनें। जिनको अवकाश की वास्तव में आवश्यकता है, उनको अवकाश अवश्य दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों के घर व परिवार की वास्तविक स्थिति का आकलन भी होना चाहिए। थानों पर पुलिस के अफसर गोष्ठी भी करेंगे।
एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सभी सीओ को आदेश दिए हैं कि वह अपने थाना क्षेत्रों में बैडमिंटन, फुटबॉल, बास्केटबॉल के मैदान बनाएं। सिपाही व दरोगा उन बनाए गए मैदान पर प्रतिदिन खेलें, ताकि उनका शरीर व मन स्वस्थ रहे। थानों पर मैदान बनवाने को भूमि के चयन का काम शुरू भी कर दिया गया है। थानों व सर्किल स्तर भी नोडल अफसर बनाए जाएंगे। जो प्रत्येक माह में कम से कम एक बार अवश्य सिपाहियों व दरोगा के साथ बैठक करेंगे। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि शासन से आई गाइड लाइन का अनुपालन किया जा रहा है। पुलिसकर्मी खेलकूद के जरिए स्वस्थ रहेंगे और मानसिक तनाव भी कम होगा। नोडल अफसर पुलिस कर्मियों की दिक्कतों को सुनकर समझेंगे।