फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No solution to criminal cases, only settlement of revenue complaints

Farrukhabad News: आपराधिक मामलों का नहीं समाधान, राजस्व शिकायतों का निपटारा

Sat, 02 Aug 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
No solution to criminal cases, only settlement of revenue complaints
 समाधान दिवस में फरियादियों की ​शिकायत सुनते जिला​धिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह , - फोटो : समाधान दिवस में फरियादियों की ​शिकायत सुनते जिला​धिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ,
अमृतपुर। जिले के आला अधिकारियों ने तहसील में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनीं। इसमें राजस्व विभाग की शिकायतों की भरमार रही। वहीं आपराधिक मामलों में फरियादी समाधान ढूंढते नजर आए लेकिन उनका निस्तारण नहीं हो सका। महिला ने पति के हत्यारोपियों द्वारा मुकदमा वापस लेने की धमकी देने की शिकायत की है। जिलाधिकारी के सामने कुल 131 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं, एसपी के समक्ष पेश हुई 27 शिकायताें में एक का भी समाधान नहीं खोजा जा सका।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। गांव गूजरपुर परमान निवासी धर्मशीला ने शिकायत की कि 20 जुलाई को पति का सड़क से अपहरण कर लिया गया है। अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी और वह फफक कर रो पड़ी। उसने पति को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई। गूजरपुर गहलवार निवासी सोमवती ने रोते हुए शिकायत की कि उनके पति की 14 जून को बाग की रखवाली करते समय हत्या कर दी गई। इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन शेष तीन आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। वह मुकदमा वापस ने लेने पर उसकी भी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष मोनू शाक्या को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गांव करनपुर दत्त निवासी मुकेश चंद्र शर्मा ने ग्रामीणों के साथ शिकायत की कि अमृतपुर पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र चालू कराने के लिए तीन साल से प्रार्थनापत्र दे रहे है। हर बार अधिकारी फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर देते हैं। अमृतपुर निवासी संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी चौकी को दोबारा चालू कराने के लिए पांच साल साल से प्रार्थनापत्र दे रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हर बार शिकायत का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है। डीएम ने एसपी को समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमपुर निवासी रामलाल खेत से कब्जा हटवाने के लिए एक साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन लेखपाल व कानूनगो हर बार मौके पर न जाकर फर्जी निस्तारण कर रहे हैं। पूर्व कानूनगो ने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पर उल्टी कार्रवाई की धमकी देकर भगा दिया था। कुल 131 शिकायतों में छह का मौके पर निपटारा हो सका। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, बीएसए अनुपम अवस्थी, डीएसओ सुरेंद्र यादव, एसडीएम संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
------------------------
10 बार शिकायत के बाद रास्ता न दिला सके अधिकारी





- दुष्कर्म पीड़िता की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, ऊपर से धमकी

- गलत ऑपरेशन से महिला हुई अपाहिज, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग



संवाद न्यूज एजेंसी



फर्रुखाबाद। आफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में हुए तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार शिकायतकर्ताओं की भीड़ रही। रास्ता पर कब्जा होने से परेशान शांतिनगर की महिलाएं भी फरियाद लेकर पहुंचीं। कहा कि 10 बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन समस्या का निस्तारण नहीं कर रहा है।


एसडीएम सदर रजनीकांत की अध्यक्षता में अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। शहर के मोहल्ला शांतीनगर कादरीगेट निवासी महिलाएं रीमा, रीतू, मधू, मिथिलेश, विनीता, सीमा सिंह आदि ने प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि जिस रास्ते से वह लोग दशकों से निकलते आ रहे हैं, उस पर दबंग ने कब्जा कर चहारदीवारी बनाकर गेट लगा दिया है। इसकी प्रशासन से 10 बार शिकायत कर चुकी हैं। सुनवाई नहीं हुई। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही एक युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। अश्लील वीडियो बनाकर यौनशोषण करने के साथ ही जेवर व धन भी हड़पने का आरोप भी लगाया। 29 जुलाई को थाने में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
जनपद मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा निवासी अमित कुमार ने शिकायत की कि उन्होंने अपनी पत्नी अर्चना का मऊदरवाजा गल्ला मंडी स्थित निजी अस्पताल में दो माह पूर्व ऑपरेशन कराया था। डॉक्टर ने बच्चादानी निकालकर पांच दिन बाद छुट्टी कर दी थी। इसका 40 हजार रुपये भुगतान किया। गलत ऑपरेशन से पत्नी अपाहिज हो गईं। अमित ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम रजनीकांत पांडेय ने बताया कि कुल 62 शिकायतें आई थीं, इनमें राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व की 28, पुलिस की 15, बिजली की सात व अन्य विभागों से संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed