फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No payment for five years, will boycott work

आशाओं को पांच वर्ष से भुगतान नहीं, कार्य बहिष्कार का एलान

Mon, 21 Dec 2020 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
No payment for five years, will boycott work
कलक्ट्रेट परिसर में भुगतान की मांग को लेकर खड़ी आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में दवा वितरण की ड्यूटी करने के बावजूद आशाओं को पिछले पांच वर्ष से भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज आशाओं ने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत कर भुगतान न मिलने पर कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन

सीएचसी बरौन की आशा व वालंटियर कार्यकर्ता अर्चना पाल, मोनिका शाक्य, सूरजमुखी, ऊषा बाथम, मिथलेश, ऊषा देवी, संघ मित्रा आदि कलक्ट्रेट पहुंचीं।
उन्होंने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उन लोगों को पिछले वर्ष से दवा वितरण का भुगतान नहीं किया गया। शासन से मिलने वाली धनराशि का जिम्मदार घोटाला कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछला भुगतान न मिलने तक वे लोग फाइलेरिया दवा वितरण कार्य का बहिष्कार करेंगी। इस दौरान गीता पाल, आशा, सुमनलता, सीमा देवी, पुष्पा देवी, साधना, कविता, प्रताप सिंह, सतीश कुमार, राजकुमार आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आशा कार्यकर्ता शिमला, सुमन, गायत्री देवी, अखिलेश, नीतू आदि ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उन लोगों को फाइलेरिया ड्यूटी का 20 माह से भुगतान नहीं किया गया।

संचारी रोग अभियान में फार्म भरवाने के भी पैसे नहीं दिए गए। इससे वे लोग अपनी ड्यूटी करेंगे, फालतू के काम नहीं कर पाएंगे। भुगतान न मिलने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed