फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   no mass food ceremony will take place

कर्बला में मोहर्रम की 10 तारीख को नहीं होगा लंगर

Sun, 08 Aug 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
no mass food ceremony will take place
फर्रुखाबाद। हजरत इमाम हुसैन की याद का महीना मोहर्रम की 10 तारीख को कर्बला में होने वाला सामूहिक लंगर इस बार नहीं होगा। घरों और इमामबाड़ों में ताजियादारी और मजलिसें की जाएंगी।
विज्ञापन

इमाम हुसैन की याद में शिया मुस्लिम अलम जुलूस निकालकर मातम करके कर्बला पहुंचते हैं। इस बार कोरोना के चलते सरकार ने रोक लगा दी है। घेर शामू खां से उठने वाला अलम जुलूस भी नहीं निकलेगा। मोहर्रम की 10 तारीख को जुलूस के पीछे शिया महिलाएं रंज-ओ-गम के साथ अली असगर का झूला लेकर कर्बला आती हैं। कर्बला में मौजूद महिला-पुरुष अली असगर का झूला देखते ही आंखों से आंसू बहाने लगते। इस बार कर्बला में ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

शिया धर्मगुरु मौलाना फरहत अली जैदी ने कहा कि हम सब लोग घरों और इमामबाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाएं। सरकारी गाइडलाइन का पालन करना है। कोरोना की वजह से इस बार भी मोहर्रम पर हालों का ताजिया नहीं दिखेगा। मोहर्रम शुरू होने मे सिर्फ दो दिन बचे हैं। शिया इमामबाड़ा और घरों को साफ सफाई करने में लगे हैं। इस बार पानी और शरबत की सबीले भी नहीं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed