फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No donation in the world is greater than blood donation

रक्तदान से बड़ा नहीं है दुनिया में कोई दान

Fri, 11 Oct 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
No donation in the world is greater than blood donation
कायमगंज ब्लाक कार्यालय में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते बीडीओ व पंचायत सचिव। - फोटो : FARRUKHABAD
ब्लड कमांडो फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक के सहयोग से ब्लॉक कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बीडीओ, पंचायत सचिव व ग्राम प्रधानों ने रक्तदान किया। इस मौके पर कहा गया कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। एक बार के रक्तदान से चार जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर का बीडीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने खुद भी रक्तदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। इंजीनियर राजीव गोयल ने कहा रक्तदान से बढ़कर कुछ नहीं है। इंसान हर तीसरे महीने रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

रक्तदान से काफी बीमारियां दूर रहती हैं। शिविर में पंचायत सचिव व ग्राम प्रधानों सहित 15 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में एचडीएफसी बैंक शाखा कायमगंज व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महादानियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सीएचसी के डॉ. संदीप, लोहिया अस्पताल की डॉ. स्वास्ति बाजपेयी, एलटी गिरीश कुमार, अमित कुमार मिश्रा, शिवा चौहान, सोहित कटियार, कृष्णकांत, दीपक अवस्थी, गौरव दुबे आदि मौजूद रहे। इस मौके पर तकनीकी सहायक राकेश पाल, बैंक कर्मी अयाज मियां, सचिव आलोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed