{"_id":"6768438c350a44900b075d0b","slug":"no-cough-syrup-in-nawabganj-chc-and-phc-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-118888-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नवाबगंज सीएचसी व पीएचसी में खांसी का सिरप नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नवाबगंज सीएचसी व पीएचसी में खांसी का सिरप नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कई जगह खांसी का सिरप न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों में अधिकतर मरीज खांसी-जुकाम के रहे। नवाबगंज में खांसी का सिरप न होने से डॉक्टरों की मरीजों से बहस होती रही।
शहर में छह और ग्रामीण इलाकों में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगता है। शहर की पीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने मरीजों को देखकर उनका उपचार किया। पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉ. ऋषिनाथ ने मरीज देखें। सर्दी और जुकाम के मरीज ज्यादा आए। डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता ने बताया कि खांसी व जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
115 मरीजों को बांटी गई दवा
शमसाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा में डॉ. वैभव यादव व डॉ. कुलभूषण मरीजों की जांच कर रहे थे। फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने दवा बांटी। लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र कुमार ने 10 मरीजों की शुगर व बीपी की जांच की। डॉ. वैभव कुमार ने बताया कि 58 मरीजों को देखा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में डॉ. शौर्य चौहान 57 मरीज देखे। दोपहर करीब दो बजे के बाद वे अस्पताल चले गए। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने दवा वितरण की। आठ मरीजों की बीपी और शुगर की जांच लैब टेक्नीशियन अलका ने की। डॉ. शौर्य चौहान ने बताया कि खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। नवाबगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवारा में आयुष चिकित्सक डॉ. वंदना मिश्रा और डॉ. जसवीर सिंह ने 75 मरीज देखें। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर और खांसी के बताए गए। किसी भी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खांसी का सिरप नहीं था। डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि खांसी के सिरप काफी दिनों से नहीं हैं। इसके चलते मरीजों से नोकझोंक भी होती है। सूचना भेजे जाने के बाद भी सिरप उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कंपिल में रविवार को गांव बिलसड़ी की पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रेशू और डॉ. रागिनी चौहान ने सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के 55 मरीजों को देखकर परामर्श दिया गया। फार्मासिस्ट राजीव यादव ने दवाई वितरित की। गांव बरखेड़ा की पीएचसी पर डॉ. रजनी ने सर्दी, जुकाम, बुखार के 43 मरीजों को देखकर परामर्श दिया। एल ए अनूप कुमार, एल टी आयुष ने सात मरीजों की मलेरिया टाइफाइड की जाचें कीं। हालांकि, सभी का परिणाम नेगेटिव रहा। वहीं, जहानगंज में डॉक्टर शिप्रा कटियार ने मरीजों काे देखा। इस दौरान मौजूद स्टाफ ने मरीजों की जांच की। अप्रेंटिस कर्मचारी विवेक व स्टाफ नर्स एएनएम प्रियंका मौजूद रहीं।