{"_id":"53084b172668bfc272693349e8a703ce","slug":"nkb-putting-groceries-in-store-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून दुकान में नकब लगा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून दुकान में नकब लगा चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आरामशीन की छत से परचून दुकान की छत पर पहुंचे चोरों ने दीवार में नकब लगा दी। इसके बाद दुकान में घुसकर गोलक तोड़कर नगदी चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा है।
शहर की आवास विकास कालोनी में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता मोहल्ला मन्नीगंज में परचून की दुकान है। गुरुवार की रात चोर पड़ोसी महेशचंद्र की आरामशीन की छत से सुभाष चंद्र की दुकान की छत पर पहुंचे। चोरों ने दीवार में नकब लगा दी। इसके बाद दुकान में घुसकर चोरों ने गोलक तोड़ कर नगदी निकाल ली। इसके बाद दुकान के अंदर से तालों को तोड़कर बाहर निकलकर भाग गए। चोर सुभाष चंद्र की दुकान की छत पर रस्सी छोड़ गए। शुक्रवार को सुबह चोरी की जानकारी पर दुकानदारों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर राजेंद्र प्रसाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि चोर गोलक से 65 हजार रुपये निकाल ले गए। दुकानदार नन्नू गुप्ता, पप्पू, अशोक कुमार, संतोष सिंह ने बताया कि शहर क्षेत्र में आए दिन दुकानों में चोरियां हो रही हैं।