{"_id":"5f1486b88ebc3e9ff02e740a","slug":"nine-people-including-six-year-old-corona-infected-farrukhabad-news-knp5721249118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक मैकेनिक, ससुराल आया युवक समेत नौ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक मैकेनिक, ससुराल आया युवक समेत नौ पॉजिटिव
विज्ञापन
छह साल के बच्चे समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित
फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को नौ लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें एक बाइक मैकेनिक और उसकी मां, ससुराल आया युवक, उसकी सलहज का छह वर्षीय पुत्र भी शामिल है।
शहर के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट में कुछ दिन पहले एक कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत हो गई थी।
इसके बाद वहां नमूने लिए गए। इनकी रिपोर्ट आई, तो मोहल्ले के 48 साल के मजदूर और 46 वर्षीय पड़ोसी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा 32 साल का बाइक मैकेनिक और उसकी 58 वर्षीय मां भी संक्रमित पाई गईं।
मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में अपनी ससुराल में नोएडा से डेढ़ माह पहले आए एक 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी पत्नी का पथरी ऑपरेशन हुआ था। उसकी सलहज का छह साल का बेटा भी कोरोना संक्रमित हो गया है। उसके माता- पिता इस वक्त आगरा में हैं। जब बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, तो परिजन भावुक हो गए।
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने के गांव गढ़िया ढिलावल के वृद्ध किसान और पड़ोसी की 58 साल की पत्नी भी संक्रमित निकली है। इसके अलावा कमालगंज के गांव बंदरखेड़ा निवासी एक 22 साल की विवाहिता भी कोरोना की चपेट में आई है। देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी मरीजों को कोविड एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 330 हो गई है। इसमें दस की मौत हो चुकी है। 218 ठीक हो चुके हैं और 102 का इलाज चल रहा है।
नए मोहल्लों को बनाया कंटेनमेंट जोन
शहर के कुछ मोहल्ले के पहले से ही कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली ख्याली कूंचा और ढिलावल को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रशासन ने बल्लियां लगाकर 250 मीटर क्षेत्र सील कर दिया और पुलिस बल तैनात कर दिया है।