{"_id":"5f007beb8ebc3ea17911114c","slug":"nine-infected-including-transporters-and-sweepers-found-farrukhabad-news-knp569190394","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ट्रांसपोर्टर व सफाई कर्मी सहित नौ और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ट्रांसपोर्टर व सफाई कर्मी सहित नौ और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर और सफाईकर्मी सहित नौ संक्रमित मिले
फर्रुखाबाद। शहर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नगरपालिका के सफाई कर्मी सहित नौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें दंपति सहित चार मरीज एक ही परिवार के हैं। अब तक जिले में कुल 195 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी नगरपालिका का सफाई कर्मी कोविड-19 के तहत मिशन अस्पताल में ड्यूटी करता था। वहां से क्षेत्रीय ड्यूटी पर पहुंचा तो सफाई नायक ने पहले कोरोना टेस्ट को कहा। एक जुलाई को उसका नमूना लिया गया। शुक्रवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित निकला। मोहल्ला भीकमपुरा निवासी युवक 30 जून को दिल्ली से लौटा और वह मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन हो गया। जांच में वह भी संक्रमित निकला।
मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी एक महिला की पैरालिसिस अटैक के चलते तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद 23 वर्षीय महिला के बेटे सहित 12 लोगों के नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में मृतका का पुत्र (म्यूजिक टीचर) संक्रमित मिला। इसके अलावा मोहल्ला बिर्राबाग निवासी ट्रांसपोर्टर का लालगेट ठंडी सड़क पर कार्यालय है। जांच में ट्रांसपोर्टर, उनकी पत्नी, लालगेट निवासी उनकी भतीजी व एक नौ वर्षीय बालक संक्रमित पाया गया। यहां चिकित्सक सहित 8 लोग पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इससे सैंपलिंग कराई गई थी। इसके अलावा दीनदयाल बाग निवासी 25 वर्षीय युवक व रामलीला गड्ढा निवासी 30 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सभी संक्रमित मरीजों को एल-1 अटैच अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 195 हो गई है। इनमें 116 मरीज ठीक होकर घर जा चुके। सात मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 72 केस अभी एक्टिव हैं।
शहर में चार कंटेनमेंट जोन और बढ़े
शहर में 20 कंटेनमेंट जोन पहले से हैं। शनिवार को मोहल्ला तलैया फजल इमाम, रामलीला गड्ढा, बूरा वाली गली व मोहल्ला दीनदयाल बाग में नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन मोहल्लों में एक-एक संक्रमित मरीज होने से 250-250 मीटर एरिया सील किया गया है। वहीं मोहल्ला लालगेट में अब तक 10 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसके बावजूद कंटेनमेंट जोन में शिथिलता बरती जा रही है। बाजार खुलने के साथ कंटेनमेंट जोन के लोग शहर में आवागमन कर रहे हैं।