{"_id":"684b0629563f3e56580b9b38","slug":"nhai-should-immediately-repair-the-dilapidated-highway-at-panchalghat-dm-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-125512-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचालघाट पर जर्जर हाईवे तत्काल ठीक करे एनएचएआई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचालघाट पर जर्जर हाईवे तत्काल ठीक करे एनएचएआई : डीएम
Thu, 12 Jun 2025 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी।
- फोटो : परिजन।
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए डीएम ने एनएचएआई को पांचालघाट पुलिस चौकी के पास टूटी सड़क तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को बैठक के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि मई में 43 सड़क दुर्घटनाओं में 27 लोगों की जान गई। जबकि गत वर्ष मई में 33 दुर्घटनाओं में 14 लोगों ने जान गंवाई थी। इससे दुर्घटनाओं में 30.30 प्रतिशत व मृतकों की संख्या में 92.85 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख करें कि दुर्घटना में शामिल कितने चालक हेल्मेट का प्रयोग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों को पांचालघाट पुलिस चौकी के पास टूटी सड़क का तत्काल निर्माण कराने, 94 जंक्शन में से शेष 24 जंक्शनों पर सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करने, नेकपुर चौरासी रेलवे ओवर ब्रिज का पहुंच मार्ग ऊंचा होने से क्रैश बैरियर लगाने व पांचालघाट पुल का मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन चौराहों पर ट्रैफिक लाइट चालू है, वहां पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जैब्रा लाइन बनवाने व सुधारीकरण की कार्रवाई का काम 30 जून तक पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने दो जून को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए रांग साइड ड्राइविंग के मामलों में कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 16 हादसे ब्लैक स्पॉट पर हुए हैं।
परिवहन विभाग ने 95 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। इसमें 18 मोबाइल फोन के प्रयोग से, दो ड्रंकन ड्राइविंग, दो ओवर स्पीड व 73 ओवरलोडिग के अभियोग में निलंबित किए गए हैं, जबकि पुलिस विभाग से लाइसेंस निलंबन के लिए कोई सूचना नहीं मिली।
-- -- -- -- -- -- --
राह-वीर योजना में 25 हजार का पुरस्कार
सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय से चलाई जा रही राह-वीर योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे (गोल्डन ऑवर) के अंदर अस्पताल पहुंचाने वाले को घायल के जीवित रहने पर 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन (नेक आदमी को पुरस्कृत) किए जाने के लिए योजना शुरू की गई है। डीएम ने क्षेत्राधिकारी यातायात, थानाध्यक्षों, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, ईओ को टीम बनाकर रोडवेज बस अड्डा, कादरीगेट व लालगेट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एनएचएआई के पीडी शिवम सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी मुरलीधर, अशोक कुमार, सीओ एश्वर्या उपाध्याय, सहायक आयुक्त राज्य कर अनिरूद्ध कुमार राय, डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह, ईओ पालिका विनोद कुमार आदि रहे।