फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   NGO chief injured in road accident dies

Farrukhabad News: मार्ग दुर्घटना में घायल एनजीओ प्रमुख की मौत

Sat, 11 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
NGO chief injured in road accident dies
फर्रुखाबाद। पांच दिन पहले पांचाल घाट-फर्रुखाबाद मुख्यमार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए एनजीओ प्रमुख की शनिवार सुबह मौत हो गई। शव आते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया। शाम पांचाल घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

आठ मार्च की सुबह गांव खानपुर में अपने दोस्त से मिलने बाइक से जाते समय मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी हिमांशु शाक्य की सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार की नौ मार्च को मृत्यु हो गई थी, जबकि हिमांशु शाक्य को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान हिमांशु ने भी दम तोड़ दिया। दोपहर बाद शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम शाक्य, पिता जानकी प्रसाद शाक्य, मां राजेश कुमारी, बहन ज्योति शाक्य का रो-रोकर बुरा हाल था। खबर सुनकर सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी व पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह विक्की, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, नागेंद्र शाक्य, निवर्तमान सभासद अनुभव कनौजिया लव आदि मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के एक बेटी व एक बेटा है। हिमांशु शाक्य गौतम बुद्ध डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed