{"_id":"649f2dc7698aa5bf230ed9f7","slug":"newly-married-woman-dies-case-filed-for-dowry-death-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-51-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कायमगंज। नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदियापुर निवासी गौतम की शादी दिसंबर 2022 को शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद के गांव कूरावंडा निवासी मैकूलाल की पुत्री बसंती के साथ हुई थी। गुरुवार शाम बसंती को ससुराल वाले बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि बसंती के सिर में दर्द था। इससे उसने दर्द की गोली खा ली। इस कारण वह बेहोश हो गई। सूचना पर देर रात मायके वाले पहुंचे। पिता ने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार शनि कनौजिया ने पंचनामा भरा। कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता मैकूलाल का आरोप है कि बसंती का पति व अन्य ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे मार डाला। पुलिस ने पिता मैकूलाल की तहरीर पर पति गौतम, ससुर अवनीश, सास, ननद ज्योति, ताऊ दिनेश व कुछ अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।