{"_id":"698648a3405a92a3c10ddba7","slug":"nephew-dies-in-motorcycle-collision-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108970-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में भांजे की मौत, मामा समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में भांजे की मौत, मामा समेत दो घायल
Sat, 07 Feb 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव चुरसई के पास शुक्रवार दोपहर को बाइकों की भिड़ंत में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल सुआलाल बड़ी बहन के बेटे को लेकर छोटी बहन के घर जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
शमसाबाद थाना थाना क्षेत्र के गांव बसोला निवासी सुआलाल (30) बाइक से जहानगंज के गांव तरा नगला निवासी बहनोई अखिलेश के बेटे इंद्रेश (10) को लेकर छोटे बहनोई अखिलेश के घर जा रहे थे। चुरसई गांव के मोड़ पर जैसे ही बाइक मोड़ी तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इसमें सुआलाल, इंद्रेश, दूसरी बाइक सवार जहानगंज के गांव दानमंडी निवासी अनुज (20) घायल हो गए।
राहगीरों ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने इंद्रेश को मृत घोषित कर दिया। सुआलाल के कमर में गंभीर चोट होने की वजह से दोनों पैर नहीं उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने शव मॉर्चुरी में रखकर पुलिस को सूचना दी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पिता अखिलेश राजपूत ने बताया कि इंद्रेश तीन बेटों में सबसे छोटा था। बड़े बेटे आर्यन व निकेश हैं। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।