फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Basmati paddy prices jumped by Rs 300 per quintal, reaching Rs 3,700.

Farrukhabad News: बासमती धान 300 रुपये क्विंटल उछल कर 3700 तक पहुंचा

Tue, 20 Oct 2026 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Basmati paddy prices jumped by Rs 300 per quintal, reaching Rs 3,700.
कमालगंज। मक्का के बाद अब बासमती धान भी किसानों को सहारा दे रहा है। तीन दिन में बासमती धान का भाव 300 रुपये उछलकर 3700 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है। कमालगंज मंडी में रोजाना 10 हजार पैकेट धान आ रहा है। औरैया व कन्नौज जिले के साथ ही स्थानीय किसान भी धान लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


आलू की मंदी से भारी घाटे में घिरे किसानों को गर्मी वाले मक्का ने राहत दी थी। 2400 रुपये क्विंटल तक मक्का बिका। इसके बाद अब धान भी मुनाफा दे रहा है। इस बार मंडी में धान की आमद शुरू होने पर महीन बासमती धान का भाव 3600 रुपये क्विंटल पर खुला था। इसके बाद भाव लुढ़क कर 3300 से 3400 रुपये रह गया। सोमवार को मंडी में महीन बासमती धान 1692 व 1509 की अच्छी लिवाली रही। औसत बिक्री 3600 रुपये क्विंटल रही। जबकि चमकदार व साफ धान 3700 से 3725 रुपये क्विंटल हाथोंहाथ बिक गया। महीन में ताज धान का भाव 3000 से 3100 रुपये क्विंटल रहा। पिछले साल महीन धान 2400 रुपये क्विंटल ही बिका था।
विज्ञापन


सरकारी खरीद न होने से मोटा धान दो हजार रुपये क्विंटल
- इस बार महीन धान उगाने वाले किसान फायदे में हैं। वहीं, मोटा धान करने वाले किसानों में मायूसी है। मोटा धान मंडी में 1900 से दो हजार रुपये क्विंटल बिक रहा है। शृंगीरामपुर के किसान उमेश ने बताया कि यह जरूर है कि मोटे धान की पैदावार 25 प्रतिशत तक अधिक हो जाती है। किसानों का कहना है कि मोटे धान की सरकारी खरीद पहली नवंबर से जिले में होगी। सरकारी खरीद का रेट 2,441 रुपये क्विंटल है। इस समय किसानों को मंडी में मोटा धान सरकारी रेट से 400 रुपये क्विंटल सस्ता बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed