{"_id":"66789117e358b1e31800d396","slug":"neither-doctor-nor-lt-pharmacist-saw-patients-at-chilsara-phc-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103222-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चिलसरा पीएचसी पर डॉक्टर न एलटी, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चिलसरा पीएचसी पर डॉक्टर न एलटी, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
विज्ञापन
शमसाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को लगे स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों को समुचित इलाज तक नहीं मिल सका। चिलसरा पीएचसी पर न तो डॉक्टर आए और न ही लैब टेक्निशियन (एलटी)। लिहाजा दूरदराज से आए मरीजों की जांचें तक नहीं हो सकीं।
रविवार को कम भीड़भाड़ में आसानी से इलाज मिलने की उम्मीद जताए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चिलसरा आए ग्रामीणों को मायूसी हाथ लगी। अस्पताल में न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही एलटी। अस्पताल में मौजूद फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार ने 45 मरीजों को देखा।
अधिकतर मरीज दर्द, खुजली व बुखार के थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में डॉ. कल्पना ने 42 मरीजों को इलाज किया। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने दवा वितरण की। लैब टेक्नीशिय अलका ने नौ मरीजों का बीपी व शुगर की जांच की। इससे दूरदराज से आए ग्रामीण मरीजों ने राहत की सांस ली।