{"_id":"68471d9a56b9d39bc900ff42","slug":"nccs-joint-annual-training-camp-begins-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-125387-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
Mon, 09 Jun 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
शिविर में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स का पंजीकरण करते अधिकारी।
- फोटो : शिविर में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स का पंजीकरण करते अधिकारी।
फर्रुखाबाद। 10 दिनों तक चलने वाले एनसीसी के वार्षिक शिविर में कैडेटस का पंजीकरण हुआ। अधिकारियों की देख-रेख में पंजीकरण के बाद कैडेटस को रुकवाया गया। शिविर में कैडेट खेलकूद, शस्त्र प्रशिक्षण, पौधरोपण, पर्यावरण सुरक्षा, फायर फाइटिंग, हेल्थ हाइजीन आदि का प्रशिक्षण लेंगे।
सोमवार से 12 यूपी एनसीसी बटालियन का 10 दिवसीय शिविर शुरू हुआ। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमरजीत सिंह मलिक निर्देशन में संयुक्त शिविर में प्रतिभाग करने वाले कैडेटस का पंजीकरण हुआ। इंद्रेश यादव, कनिष्ठ सहायक जोगेन्दर सिंह व हवलदार संजय ने कैडेटस का पंजीकरण किया।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेट कर्नल अमरजीत सिंह ने सभी कैडेट्स को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि कैडेट देश का भविष्य हैं। देश सेवा के लिए हमें और आपको हमेशा तत्पर रहना चाहिए। शिविर में मेजर संदीप माधव, लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ,लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, चीफ अफसर सतीश चंद्र, थर्ड अफसर संतोष शुक्ला तथा नरेंद्र सिंह के साथ ही महिला एएनओ को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई। लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने बताया कि शिविर नौ से 18 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
शिविर में 12 यूपी बटालियन फतेहगढ़ के अतिरिक्त 4 यूपी गर्ल्स बटालियन, 3 यूपी तथा 8 यूपी बटालियन अलीगढ़, 9 यूपी बटालियन हाथरस, 10 यूपी बटालियन तथा 11 यूपी बटालियन मथुरा, 39 यूपी बटालियन खुर्जा के 486 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग करेंगे। शिविर को संचालित करने की जिम्मेदारी सूबेदार शैलेंद्र सिंह, दिनेश, सुरेश कुमार, नायब सूबेदार बृजेश, बीएचएम बृजराज, सीएचएम संजय, विक्रम को दी गई। हवलदार जालम सिंह, कनवर, सोनवीर, सोनू नागर, हवलदार राजेश, नागेंद्र तथा आलोक रहेंगे।