{"_id":"5f1dcb2b8ebc3e63c03df421","slug":"nalkoop-farrukhabad-news-knp573441894","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी सही नहीं हो सका नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी सही नहीं हो सका नलकूप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय इंटर कालेज के पीछे लगा जल निगम का नलकूप सात दिन बाद भी सही नहीं हो सका। इससे इस्माइलगंज सानी, महावीरगंज, बटुआवाली गली समेत पांच मोहल्लों में जलापूर्ति ठप है। करीब साढ़े सात हजार की आबादी पानी को तरस रही है।
यह नलकूप 19 जुलाई को खराब हो गया था। 22 जुलाई को विभाग ने मोटर निकाला लेकिन अभी तक उसे सही नहीं कराया गया है। इससे लोगों को भारी दिक्कत है। इस्माइलगंज सानी में तीन में से दो हैंडपंप खरा हैं। एक में पानी पीले रंग का आ रहा है। दिन भर बाल्टी लिए लोग पानी के लिए भटकते रहते हैं। इस्माइलगंज निवासी कल्पना, अफसा, राहुल, प्रिंस, शानू, राजेश, महराज, गांधी, राजू, रानी, पप्पू, बबलू, मुनीष, अनी ने बताया कि हम लोग सुबह से शाम तक पानी ही ढोते रहते हैं।
सात दिन बाद भी आपूर्ति को बहाल न करना घोर लापरवाही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता सुनील तिवारी ने बताया कि मोटर सही होकर किसी कारण से नहीं आ पाई है। सोमवार को मोटर आते ही नलकूप चालू कर दिया जाएगा।