फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nagar palika,farrukhabad news,promotion

पदोन्नति पाए चार कर्मचारियों की जांच शुरू

Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
nagar palika,farrukhabad news,promotion
कायमगंज। नगर पालिका में वर्ष 2017 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिपिक पद पर पदोन्नत किए गए चार कर्मचारियों की जांच शुरू हो गई है। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। वर्ष 2017 से पूर्व नगरपालिका में नीरज गुप्ता, विजय सिंह, राम किशोर पांडेय, पंकज कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।
विज्ञापन

तत्कालीन पालिकाध्यक्ष व ईओ ने चारों कर्मचारियों के एक प्रार्थना पत्र पर लिपिक पद पर प्रमोशन दे दिया था। प्रमोशन के लिए उनसे जो दस्तावेज मांगे गए, वह दिए ही नहीं गए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुनील चक ने नोटिस जारी कर कहा कि कार्यालय में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पालिका में पांच पद सृजित थे। वर्ष 2107 में तीन लिपिक पहले से तैनात थे। रिक्त दो पदों पर सीधी भर्ती से चयन किया जाना था। शासनादेश वर्ष 2015 के अनुसार कुल रिक्त पदों के सापेक्ष 20 प्रतिशत पदों को ही पदोन्नति के जरिए भरे जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि रिक्त पदों का 20 प्रतिशत एक से कम हो तो उस पद को पदोन्नति से नहीं भरा जाएगा। तत्कालीन नगर पालिका प्रशासन ने लिपिक के दो पदों के सापेक्ष चार कर्मचारियों का प्रमोशन कर दिया गया। इससे जाहिर है इन चारों के प्रमोशन में शासनादेश के नियमों का उल्लंघन किया गया है। इन कर्मचारियों की कोई वरिष्ठता सूची उपलब्ध नहीं है। इस मामले में पालिकाध्यक्ष ने प्रमोशन पाए कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed